नई दिल्ली। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र प्रकरण में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज करते हुए आजम खान को मिली राहत बरकरार रखी। साथ ही उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी दोषसिद्धि पर रोक का लाभ दे दिया।मंगलवार को न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने तीनों से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाया। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई थी। वहीं, उनकी पत्नी और बेटे ने भी हाईकोर्ट से समान राहत नहीं मिलने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।यह पूरा मामला अब्दुल्ला आजम के दो अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्रों से जुड़ा है। दोनों प्रमाणपत्रों में उनकी जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज होने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप था कि दूसरे प्रमाणपत्र का इस्तेमाल वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान किया गया था।रामपुर की अदालत ने 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तीनों को कानूनी राहत मिली है। हालांकि, यह फैसला मामले में अंतिम बरी होना नहीं है। दोषसिद्धि पर रोक का लाभ उन्हें अपील के निस्तारण तक मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group