मुजफ्फरनगर। मोरना स्थित गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिल प्रबंधन के अनुसार, 18 नवंबर तक 3.97 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। वहीं किसानों को गन्ना मूल्य के रूप में 14 करोड़ 80 लाख 13 हजार रुपये का भुगतान उनके बैंक खातों में भेजा गया है।मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि 11 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 17 नवंबर तक कुल 1,480.13 लाख रुपये किसानों के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं। मिल प्रबंधन ने भुगतान की जानकारी देते हुए किसानों से गन्ना आपूर्ति में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।प्रधान प्रबंधक ने किसानों से कहा कि मिल में साफ और ताजा गन्ना ही लेकर आएं। गन्ने के साथ जड़, पत्ती और अगोला नहीं होना चाहिए। इससे गन्ने की गुणवत्ता बेहतर रहेगी और चीनी मिल को अच्छी परता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मिल प्रबंधन ने किसानों से बेहतर चीनी उत्पादन के लिए स्वच्छ गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group