मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में जश्न मनाने के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। खालापार थाना क्षेत्र के 40 फुटा रोड पर डीजे लगी गाड़ियों के काफिले से सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन कारों के चालान करते हुए कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।बताया गया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए डीजे लगी कई गाड़ियां सड़क पर पहुंची थीं। इस दौरान काफिले के चलते रास्ते पर यातायात बाधित होने लगा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर गाड़ियों के जमावड़े और हुड़दंग का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।वीडियो सामने आने के बाद खालापार पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने तीन कारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सार्वजनिक सड़कों पर जश्न के नाम पर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group