मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 28 नवंबर को जिले के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें शामिल होने वाले पंजीकृत विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके कटारिया ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देश पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा जनपद के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी।उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यार्थी और अभिभावक पंजीकरण संख्या तथा जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए पुष्पेंद्र सिंह मलिक के मोबाइल नंबर 9458573014 और नितीश कमल के नंबर 7409234947 पर संपर्क किया जा सकता है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group