बिजनौर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने वाली दो महिला शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के नौ दिन बाद पुलिस ने मीनाक्षी और हिमानी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर मामला फिर चर्चा में आ गया है।यूसुफपुर हमीद गांव में 11 नवंबर को सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज महिला शिक्षक मीनाक्षी और हिमानी मोबाइल टावर पर चढ़ गई थीं। दोनों के टावर पर पहुंचने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हलचल मच गई थी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को नीचे उतारने के लिए बातचीत शुरू की।करीब पांच घंटे तक चले प्रयासों के बाद अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे टावर से नीचे उतर आईं। घटना के नौ दिन बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई की है।