मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा गांव में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि परिवार के छह लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को घेर लिया और जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। हमले में उसका बायां हाथ टूट गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।गांव निवासी ममता पत्नी जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे घर में मकान के बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान उनके जेठ यशपाल के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर यशपाल ने अपने दोनों बेटों अनमोल और जयंत, बेटियों आंशिक और सिमरन तथा पत्नी बबीता के साथ मिलकर जयपाल को घेर लिया। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया।ममता के अनुसार, हमले में उनके पति का बायां हाथ टूट गया और सिर में भी गहरी चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित पक्ष ने छपार थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर यशपाल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group