मुजफ्फरनगर। जिले में शराब की दुकानों पर बिक्री और स्टॉक की व्यवस्था परखने के लिए आबकारी विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध शराब की बोतलों का मिलान स्टॉक रजिस्टर से किया। इसके साथ ही बिक्री के तरीके, कीमत और बोतलों की प्रामाणिकता की भी जांच की गई।जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों ने ईआईसीएफएस ऐप के माध्यम से दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को पीओएस मशीन के जरिए ही पूरी बिक्री दर्ज करने के निर्देश दिए गए। दुकानों में रखे स्टॉक का मौके पर सत्यापन किया गया, ताकि रजिस्टर और वास्तविक उपलब्धता में अंतर का पता लगाया जा सके।शराब की बिक्री निर्धारित दरों पर हो रही है या नहीं, इसकी जांच के लिए अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से टेस्ट परचेज भी कराए। इसके अलावा स्टॉक में रखी बोतलों में से कुछ को बेतरतीब तरीके से चुनकर उनके क्यूआर कोड विभागीय ऐप पर जांचे गए। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने और उनकी वास्तविक समय में निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।वहीं, शुक्रताल में आयोजित गंगा स्नान मेले के क्षेत्र में अवैध शराब के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूकता पोस्टर लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group