मुजफ्फरनगर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले के बरला इंटर कॉलेज में शुक्रवार 27 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 15 से 20 कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 1200 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार और परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी।जिला सेवायोजन कार्यालय और बरला इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताएं रखने वाले युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। कंपनियां अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर श्रेणी में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के मेले में प्रतिभाग नहीं किया जा सकेगा।अभ्यर्थियों को अपने साथ पंजीकरण कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो पहचान पत्र और बायोडाटा लाना होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group