मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला से एक परिवार की दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने दो युवकों पर दोनों बहनों को नशीली दवा खिलाकर बेहोशी की हालत में अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बहनों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि 19 अगस्त की रात करीब 12:50 बजे दो युवक उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों को नशीली दवा खिला दी, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसी दौरान दोनों नाबालिग बहनों को लेकर युवक बाइक से वहां से निकल गए।परिजनों के मुताबिक, कुछ समय बाद लड़कियों के चाचा की नींद खुली। उन्होंने बाहर बाइक की आवाज सुनी तो दोनों युवकों को लड़कियों के साथ जाते हुए देखा। इसके बाद परिवार ने आसपास और संभावित स्थानों पर दोनों बहनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।पिता ने मामले में चौरावाला निवासी नवाजिश पुत्र तमकीन और जटवाड़ा निवासी जीशान पुत्र हसरत को नामजद करते हुए ककरौली थाने में तहरीर दी। दोनों बहनों की उम्र करीब 14 और 17 वर्ष बताई गई है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम दोनों नाबालिगों की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। साथ ही नामजद युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group