मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने के उपाय बताए।पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ और थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक करम वीर सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि अनजान लिंक, संदिग्ध संदेश और अज्ञात फाइल पर बिना जांचे क्लिक न करें। उन्होंने किसी के साथ भी एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड, पासवर्ड, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या निजी विवरण साझा नहीं करने की सलाह दी।अधिकारियों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतने को कहा। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने और डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।उप प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप प्रधानाचार्या प्रशासन विक्की जैन ने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही ऑनलाइन ठगी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाकर सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group