मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव गालिबपुर से 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ ले गया । युवती के पिता ने चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी निवासी युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।गालिबपुर निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी को 14 अगस्त की रात करीब दो बजे कुल्हेड़ी निवासी ताज मौहम्मद पुत्र सकावत अली अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती को घर से ले जाने के लिए तैयार किया।परिजनों के अनुसार युवती के घर से जाने के बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने पुलिस को बताया कि घर से करीब 30 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर भी गायब हैं। उन्होंने बेटी की सकुशल बरामदगी और नामजद युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर ताज मौहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती और नामजद युवक की तलाश में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। साथ ही युवती के मोबाइल और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि युवती के बरामद होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group