मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में आइजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने विभागवार स्थिति देखी और अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि जनशिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। किसी शिकायत के डिफाल्टर होने से पहले उसका समाधान कराया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों की दोबारा जांच कर शिकायतकर्ता की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि निस्तारण के बाद मिलने वाले फीडबैक पर नजर रखी जाए और संतुष्टि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए।अधिकारियों को जांच और निस्तारण संबंधी आख्या निर्धारित समय से पहले पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया, ताकि अंतिम समय में तकनीकी या अन्य परेशानी के कारण शिकायत लंबित न हो। किसी प्रकरण में समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्धारित स्तर पर संपर्क कर समाधान कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group