मेरठ। फूलबाग कॉलोनी में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार को प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 60 के कई लोग बंदरों के मुखौटे लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से बंदरों का झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बंदर घरों की छतों और गलियों में घूमते हैं और कई बार लोगों पर हमला भी कर चुके हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि बंदरों के कारण घरों की छतों पर जाना तक मुश्किल हो गया है।समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने विरोध का यह तरीका अपनाया। कुछ लोग बंदरों के मुखौटे पहनकर तो कुछ बंदर का रूप धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी और बंदरों को पकड़वाने के साथ समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम और वन विभाग की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से समस्या बनी हुई है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और व्यापक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group