मुजफ्फरनगर। संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठाई। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए गए।पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल तथा पूर्व शहर अध्यक्ष महबूब राणा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के माध्यम से बड़े स्तर पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका जताई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार महत्वपूर्ण है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाना चाहिए।कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े उठ रहे सवालों का स्पष्ट समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में जिला सेवादल अध्यक्ष नौशाद अल्वी, विनोद धीमान, नरेश भारती, प्रदीप जैन, रिजवान सिद्दीकी, सुरैया मस्कुराना, राजेश कुमार, राधेश्याम पप्पू और जुबेद अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group