मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर एसडी डिग्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ा, ई-रिक्शा, रोडवेज बस और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए।बताया गया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंच गई। इसके बाद रास्ते में आए कई वाहनों से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है।स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने साथ ले गई। चालक के पुलिस विभाग में कर्मचारी होने की बात भी सामने आई है।घटना के बाद लोगों ने चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। हालांकि, उसके नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के विरोध में बंजारा समाज के लोगों ने भोपा रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group