मुजफ्फरनगर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 30 अक्टूबर को बुढ़ाना में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। डीएवी डिग्री कॉलेज में लगने वाले इस मेले में 10 से 12 निजी कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए पहुंचेंगी। चयन साक्षात्कार और परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।जिला सेवायोजन कार्यालय और डीएवी डिग्री कॉलेज की ओर से आयोजित इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई पास युवा हिस्सा ले सकते हैं। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण कराना जरूरी है। अभ्यर्थियों को अपने साथ पंजीकरण कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, फोटो पहचान पत्र और बायोडाटा लाना होगा।मेले में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, आने-जाने का किराया भी नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर से संपर्क कर सकते हैं।