मुजफ्फरनगर। देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देश दीपक सिंह और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुशील कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा करने तथा आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ली।कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। उनके विचार और दृढ़ नेतृत्व आज भी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।इस दौरान कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिले में भी अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group