बिजनौर/मुजफ्फरनगर। रोजी-रोटी के लिए घर से दूर रहकर काम कर रहे मीरापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में जान चली गई। बिजनौर में बैराज रोड पर देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गोशाला कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में 58 वर्षीय प्रमोद की मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।प्रमोद मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव बुम्मा निवासी श्रीतम के पुत्र थे। वह करीब चार वर्षों से बिजनौर की बैराज रोड स्थित गोशाला में काम कर रहे थे। देर रात वह सड़क पर मौजूद थे, तभी तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद को सड़क पर घायल अवस्था में पाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए वाहन चालक की तलाश की जा रही है। प्रमोद की मौत की खबर से गांव बुम्मा में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group