मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में मेधावी विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाने के लिए टॉपर्स पार्टी आयोजित की गई। इसमें शैक्षणिक सत्र के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी उपलब्धियों की खुशी साझा की।विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावियों का उत्साह बढ़ाने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group