मुजफ्फरनगर(नव जागरण पोस्ट)। नचिकेता स्कूल्स में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं और दीपों को आकर्षक ढंग से सजाया।

बच्चों की कलाकृतियों ने उत्सव के माहौल को खास बना दिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने बताया कि दीपावली हमें बुराई छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने और जीवन में ज्ञान व सद्भाव का उजाला फैलाने की सीख देती है। बच्चों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या (प्रशासन) विक्की जैन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा भी दी गई।विद्यालय में हुए इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ ही पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group