मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर शुगर मिल में शुक्रवार को नए पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर कैन कैरियर में गन्ना डालते हुए पेराई कार्य शुरू कराया गया। नए सत्र के शुभारंभ से क्षेत्र के गन्ना किसानों में उत्साह दिखाई दिया।धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की मंसूरपुर इकाई में आयोजित कार्यक्रम में मिल अधिकारियों ने बेहतर उत्पादन और निर्बाध संचालन की कामना के साथ हवन में आहुति दी। उपाध्यक्ष सुधीर कुमार और गन्ना महाप्रबंधक उत्तम वर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूजा के बाद नारियल फोड़कर पेराई कार्य का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रथम बुग्गी चालक सचिन कुमार, दूधाहेड़ी के हरेंद्र, पुरा गांव के मनोज त्यागी और घासीपुरा की माया को अंगवस्त्र, मिठाई और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में फैक्ट्री मैनेजर विवस्वान त्रिपाठी, उत्पादन महाप्रबंधक रविंद्र कुमार, यांत्रिक महाप्रबंधक रविकांत मिश्रा और वित्त महाप्रबंधक गोपाल गंगवार सहित मिल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। किसान प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को अब गन्ने की आपूर्ति का रास्ता खुलने की उम्मीद है। किसानों की निगाहें मिल के नियमित संचालन और समय पर गन्ना खरीद पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group