मुजफ्फरनगर(नव जागरण पोस्ट)। नचिकेता स्कूल्स में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा। विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पूरे आयोजन में उत्साह के साथ भागीदारी की।

कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। विद्यालय में आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बचपन जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। इसी उम्र में बच्चों के विचार, संस्कार और व्यक्तित्व की नींव तैयार होती है। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने के अवसर भी मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष क्षमता होती है, जरूरत उसे पहचानने और सही दिशा देने की है। बच्चों को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकें और नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित हों।उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।विद्यालय में आयोजित बाल दिवस समारोह ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के साथ उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group