उदयपुर। शहर की एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत महिला मैनेजर के साथ चलती कार में दुष्कर्म के आरोप के मामले ने सनसनी फैला दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के CEO जितेश प्रकाश सिसोदिया, कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा सिरोही तथा उसके पति गौरव सिरोही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
शिकायत के अनुसार, 20 दिसंबर को ऑफिस की बर्थडे और ईयर-एंड पार्टी के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को कार में लेकर लौट रहे थे। रास्ते में कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर चोट के निशान थे। पीड़िता ने घटना का पूरा ब्योरा पुलिस को दिया।
जांच के दौरान पुलिस को कार के डैशकैम फुटेज तथा मेडिकल रिपोर्ट में संदिग्ध तथ्यों की पुष्टि मिली है, जिन्हें अहम साक्ष्य माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने कार को सीज कर डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण संवेदनशील है तथा सभी पहलुओं पर विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group