मुजफ्फरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद की महारैली ने बुधवार को शहर में अभूतपूर्व भीड़ जुटा दी। राजकीय मैदान में आयोजित यह रैली अपेक्षा से कहीं अधिक लोगों के पहुंचने के कारण शक्ति प्रदर्शन में बदल गई। सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थकों का काफिला लगातार मैदान की ओर बढ़ता रहा, जिसके चलते शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई और कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया।
रैली स्थल के बाहर वाहनों की कतारें लगने से पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त फोर्स लगानी पड़ी। भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर के पहुंचने से पहले ही मैदान खचाखच भर गया था, जबकि हजारों लोग बाहर खड़े होकर सभा में शामिल होने की कोशिश करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group