मुज़फ़्फ़रनगर जिले के भंडूरा गांव, जौली रोड पर संचालित टायर रिसाइक्लिंग प्लांट श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंभीर प्रदूषण फैलाने के आरोप में फैक्ट्री को सील कर दिया।
निरीक्षण में पाया गया कि फैक्ट्री में खुले में टायर जलाए जा रहे थे, जिससे आसपास के इलाके में काला धुआं और जहरीली गैसें फैल रही थीं। इसके अलावा फायर सेफ्टी और पर्यावरण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। फैक्ट्री मालिक जतिन पाल को पूर्व में नोटिस दिया गया था, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।
कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत जताई है, वहीं मजदूरों के बकाया वेतन और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group