मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार सुबह रास्ते पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने गांव के रास्ते पर एक युवक को पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव मिलने की जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शेरपुर निवासी इरशाद (40-45 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम यूसुफ मलिक बताया गया है। परिजनों के मुताबिक इरशाद के आठ बच्चे हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group