मुजफ्फरनगर(आकाश तायल)। खतौली-जानसठ तिराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर छोटा केदारनाथ में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर में विशेष सजावट की गई। फूलों से तैयार किया गया कान्हा का आकर्षक झूला श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मंदिर के समीप स्थित पुलिस चौकी को भी आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। रोशनी और फूलों की सजावट से पूरा परिसर भव्य नजर आया।श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण मंदिर कमेटी के साथ पुलिस प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुटा रहा। कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और सुरक्षा एवं भीड़ व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आयोजन में मंदिर कमेटी से जुड़े विवेक रहेजा, सचिन साहनी, मदन छाबड़ा, मोहित रहेजा, राजेंद्र सैनी, पुनीत अरोरा, माधव ठकराल, हर्ष सैनी, पुनीत अरोरा (एलआईसी), ध्रुव सपड़ा, नीरज जुनेजा, अभिषेक कौशिक, हर्ष रहेजा, रिद्धि अरोरा, स्मृति अरोरा और ज्योति कुमारी समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।जन्माष्टमी पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंजता रहा।