मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में मंदिर जाते समय एक युवती को रास्ते से खींचकर जंगल में ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह मंदिर जा रही थी। इसी दौरान समीर, उर्वलिन और सलमान ने उसे रास्ते में रोक लिया और कथित रूप से खींचकर जंगल की ओर ले गए। युवती का आरोप है कि जंगल में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।शिकायत मिलने के बाद छपार पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल तीनों पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group