मुजफ्फरनगर। मोरना संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।गंगा पब्लिक स्कूल मोरना, स्वामी कल्याणदेव पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोरना, एसडी पब्लिक स्कूल मोरना, मां पितांबरा पब्लिक स्कूल शुकतीर्थ, महर्षि शुकदेव पब्लिक स्कूल शुक्रतारी, महर्षि शुकदेव पब्लिक स्कूल कम्हेड़ा, एमबी पब्लिक स्कूल निजामपुर और सर्व धर्म पब्लिक स्कूल यूसुफपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोरना में विद्यालय के प्रबंधक बिजेंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया।कार्यक्रमों को सफल बनाने में गरिमा चौधरी, मोनिका उपाध्याय, कु. शगुन राठी, कु. फेजिया, कु. कनिका, नावेद आलम, रितिक कुमार, शिखा सिंह, अनुराधा रानी, वर्तिका सहरावत, इशिका शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, विनित कुमार, योगेश कुमार, राजकुमार और महक सिंह आर्य सहित सभी सहायक अध्यापक-अध्यापिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group