मुजफ्फरनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची में कई इंस्पेक्टरों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सिखेड़ा थाने में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात लोकेंद्र पाल सिंह को अब बुढ़ाना का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं बुढ़ाना थाने में अतिरिक्त क्राइम इंस्पेक्टर के रूप में तैनात नरेश को चरथावल का क्राइम इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में रतनपुरी थाने से अनुभव चौधरी को स्थानांतरित कर गांधी कॉलोनी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। गांधी कॉलोनी चौकी प्रभारी रहे अमित कुमार को अब ककरौली थाने भेजा गया है।इसके अलावा मयंक प्रताप सिंह को किदवई नगर चौकी से स्थानांतरित कर थाना खालापार की चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थानांतरण का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और बेहतर करना तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाना है।तबादलों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में लगातार किए जा रहे इन फेरबदल से पुलिस महकमे में भी हलचल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group