मुजफ्फरनगर। अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के क्रम में मंगलवार को मुजफ्फरनगर के सैनिक कल्याण बोर्ड सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा पर खुशी जताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय चार हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की।

मानदेय बढ़ाए जाने की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में खुशी का माहौल बन गया।राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे समाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के पोषण और उनके विकास में उनकी भूमिका अहम है।कार्यक्रम के दौरान तहसील बुढ़ाना की बाल विकास परियोजना बुढ़ाना और शाहपुर क्षेत्र में अतिकुपोषित श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 10 बच्चों को पोषण पोटली वितरित की गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। नवनियुक्त पांच सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन एडीओ कोऑपरेटिव ने किया। अंत में उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group