देवबंद। तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र के निकट साखन नहर में बुधवार को करीब 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 16 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों और चौकियों को सूचना देकर किशोरी की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही क्षेत्र में लापता किशोरियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसे पहचानता हो तो तत्काल देवबंद कोतवाली या तल्हेड़ी चौकी प्रभारी को सूचना दें। पुलिस शव की पहचान के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group