मुजफ्फरनगर। भोपा थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार का स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।समारोह के दौरान थाना स्टाफ ने नरेंद्र कुमार के कार्य व्यवहार और विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन की सराहना की। सहकर्मियों ने कहा कि उनके साथ कार्य करने का अनुभव अच्छा रहा और उनके स्थानांतरण से स्टाफ को उनकी कमी महसूस होगी।इस अवसर पर भोपा थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं और सम्मानपूर्वक विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group