मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र में सुबह सैर करने निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में जान चली गई। कवाल गांव से जानसठ की ओर पैदल जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में मृतक के बेटे ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।कवाल गांव निवासी मदनपाल सुबह करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। वह सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान टाटा शोरूम के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के बेटे कालूराम ने 21 सितंबर को जानसठ थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।हादसे में शामिल वाहन और चालक का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group