मुजफ्फरनगर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय और एसडी पीजी कॉलेज के संयुक्त प्रयास से 26 सितंबर को भोपा रोड स्थित कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की 50 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी और करीब 2000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षिक योग्यताधारी युवाओं को अवसर मिलेगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। कंपनियों की ओर से एग्जीक्यूटिव, तकनीकी सहायक, फील्ड एग्जीक्यूटिव और बीमा सलाहकार सहित अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार अथवा परीक्षा आयोजित की जाएगी।रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर नौकरी चाहने वाले के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद निर्धारित तिथि पर कॉलेज परिसर में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लिया जा सकेगा।अभ्यर्थियों को अपने साथ पंजीयन कार्ड, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, फोटो पहचान पत्र और बायोडाटा लाना होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने और चयन की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group