मुजफ्फरनगर। महिला थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी क्राइम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय जरूरत के अनुसार मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। एसपी क्राइम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ लेते हुए संवेदनशीलता से जांच करने पर भी जोर दिया गया। एसपी क्राइम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी व्यक्ति के साथ गोपनीय बैंकिंग जानकारी और एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड साझा न करने तथा संदिग्ध फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group