मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के भूड़ इलाके में सोमवार को डीएफसी रेलवे लाइन पर हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से शेखपुरा भूड़ निवासी सुभाष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।बताया गया कि सुभाष वेद प्रकाश का पुत्र था। वह किसी तरह रेलवे लाइन के पास पहुंच गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों के अनुसार सुभाष को अक्सर दौरे पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह रेलवे लाइन तक पहुंच गया होगा। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group