मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के कन्हाहेड़ी गांव में खेत की ओर जा रही युवती के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के मुताबिक, चार अक्टूबर की सुबह युवती खेत में अपनी मां के पास जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में रवि, दीपक और राजन ने उसे रोक लिया। युवती ने युवकों के व्यवहार का विरोध करते हुए शोर मचाया। आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।आरोप है कि घटना के बाद तीनों युवक युवती के घर भी पहुंचे और परिजनों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group