मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने के लिए जिले में निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पहली बार मतदान के योग्य युवाओं के साथ ही सूची से छूटे मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन योग्य नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल और ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और ‘कोई मतदाता न छूटे’ के लक्ष्य को पूरा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group