बिजनौर। पीलीडैम क्षेत्र में मीरापुर वीरान की पुलिया के पास रात में एक गुलदार ने नीलगाय का शिकार कर लिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने गुलदार को देखा और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। गाड़ी की रोशनी पड़ते ही गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया।घटना का वीडियो अब सामाजिक माध्यमों पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों के लोगों में गुलदार को लेकर डर बढ़ गया है। ग्रामीण रात में अकेले घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं।नगीना वन रेंज अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह इलाका गुलदार की गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील है। इस क्षेत्र से पहले भी कई गुलदार पकड़े जा चुके हैं। वन विभाग की टीम इलाके में नजर रख रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधान रहने और रात के समय जंगल से लगे रास्तों पर जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि गुलदार दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसका पीछा करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group