मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में बिना वैध पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर चार चिकित्सा केंद्रों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान संचालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके। विभाग ने संबंधित केंद्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 अक्टूबर को खतौली ग्रामीण क्षेत्र में जांच की। इस दौरान क्लीनिक, नर्सिंग होम और डेंटल सेंटर समेत अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों के पंजीकरण व संचालकों की शैक्षिक योग्यता से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल की गई। जांच में कुछ केंद्रों पर वैध पंजीकरण और जरूरी शैक्षिक दस्तावेज नहीं मिले। संचालक भी टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लाडपुर और भुड़ मीरापुर रोड स्थित चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की ओर से आस्था क्लीनिक, वेल हेल्थ केयर एंड यूनानी सेंटर, सागर डेंटल क्लीनिक और प्रवेश डेंटल क्लीनिक को कार्रवाई के दायरे में लेते हुए सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना जरूरी अनुमति के चिकित्सा केंद्र संचालित करने वालों में खलबली मच गई। विभाग का उद्देश्य लोगों को मानकों के अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और नियमों की अनदेखी करने वाले केंद्रों पर अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group