औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है। हाल ही में दोनों ने सगाई की, जिसके बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए।जानकारी के अनुसार, रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया था। वहीं, रानी राजपूत सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं। बताया गया है कि रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं। इसी सिलसिले में रानी का उनके घर आना-जाना हुआ। धीरे-धीरे रामसुगर और रानी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में दोनों की सगाई हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। सगाई के बाद अब शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, शादी की तारीख अभी तय होने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।दोनों की उम्र में काफी अंतर होने के कारण यह रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, रानी का कहना है कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती। दोनों अपने रिश्ते से खुश हैं और एक-दूसरे के साथ आगे का जीवन बिताना चाहते हैं। फिलहाल, इस अनोखी प्रेम कहानी के बाद अब लोगों की नजर दोनों की शादी पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group