मुजफ्फरनगर। जिले में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसंख्या की गणना सही तरीके से कराने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण का प्रशिक्षण 26 से 28 अक्टूबर तक पूरा हो गया है। अब अगले चरणों में अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।बुधवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को डिजिटल और ऑफलाइन माध्यम से दी जा रही ट्रेनिंग की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों से बातचीत कर जनगणना के दौरान सामने आने वाली परेशानियों और उनके समाधान पर चर्चा की।उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना का काम पूरी जिम्मेदारी और सावधानी से किया जाए, ताकि आंकड़ों में किसी तरह की गलती न हो। इसके लिए कर्मचारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और सही जानकारी दर्ज करने पर जोर दिया गया।प्रशासन के तय कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण का प्रशिक्षण 4 से 6 नवंबर और तीसरे चरण का प्रशिक्षण 12 से 14 नवंबर तक होगा। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए कर्मचारियों को जनगणना से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जनगणना के लिए घर पहुंचने वाले कर्मचारियों को सही जानकारी दें और इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group