मुजफ्फरनगर। मेरठ से अवैध हथियार लाकर मुजफ्फरनगर में बेचने के आरोप में शाहपुर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छह पिस्टल, तीन तमंचे, एक मस्कट और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई 29 अक्टूबर को सोरम गेट के पास की गई।पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान ग्राम सोरम गेट स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास चारों युवक पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ शगुन, सनी, निखिल उर्फ निक्की और शुभम के रूप में हुई है। चारों मेरठ जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी मेरठ से हथियार लाकर मुजफ्फरनगर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। तलाशी के दौरान .32 बोर की छह पिस्टल, .315 बोर के तीन तमंचे, .315 बोर की एक मस्कट और पांच जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने एक पिट्ठू बैग भी बरामद किया है।इस मामले में थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।