मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शेरपुर के जंगल के रास्ते घर लौट रहे दो युवकों को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवकों के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के दौरान एक युवक घायल हो गया, जबकि बदमाश उनकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बुधवार देर रात अस्पताल से लौट रहे थे। वे शेरपुर के जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी झाड़ियों से निकले पांच से छह नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान गुफरान के बाजू में डंडा लगने से वह घायल हो गया।आरोप है कि बदमाश दोनों युवकों से मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनकर भाग निकले। उन्होंने जाते समय मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत देने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group