मुजफ्फरनगर। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को सिविल लाइन थाने में ऐसे लोगों को बुलाकर उनका सत्यापन किया गया। एसपी सिटी अमृत जैन ने उनसे बातचीत कर भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी।एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रवात के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुराने आपराधिक मामलों में शामिल रहे लोगों से उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस ने उन्हें कानून का पालन करने और समाज में शांति बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।पुलिस इन लोगों का डोजियर तैयार कर रही है। इसमें उनके बारे में जरूरी जानकारियां दर्ज की जाएंगी, ताकि भविष्य में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों का उद्देश्य पुराने अपराधियों की दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रोकना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है।एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न थानों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराध से जुड़े पुराने रिकॉर्ड वाले लोगों का लगातार सत्यापन किया जाएगा, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group