मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने वाले चार उपनिरीक्षक शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी अपराध इंदु सिद्धार्थ ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।सेवानिवृत्त होने वालों में अनिल कुमार, जयवीर सिंह, रामकिशन शर्मा और श्योराज सिंह शामिल हैं। अनिल कुमार थाना कोतवाली नगर, जयवीर सिंह रिजर्व पुलिस लाइन, रामकिशन शर्मा थाना भौराकलां और श्योराज सिंह थाना सिविल लाइन में तैनात थे।समारोह में पुलिस अधिकारियों ने चारों उपनिरीक्षकों के काम की सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य व सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group