मुजफ्फरनगर। मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को खतौली क्षेत्र में की गई जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाने वाले दो क्लिनिकों को सील कर दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण चिकित्सा गतिविधियां संचालित करने वालों में खलबली मच गई।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खतौली के इस्लामनगर और सद्दीक नगर में चिकित्सा केंद्रों की पड़ताल की। जांच के दौरान संचालक वैध पंजीकरण और शैक्षिक योग्यता से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान अहमद क्लिनिक और प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, अस्पताल, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group