मुजफ्फरनगर। जिले के गन्ना किसानों के लिए नए पेराई सत्र की शुरुआत के साथ ही राहत की उम्मीद जगी है। रोहाना कलां स्थित चीनी मिल में सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पेराई कार्य शुरू हो गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मिल परिसर में शुभारंभ कर पहली गन्ना ट्रॉली का वजन कराया।मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहली ट्रॉली लेकर पहुंचे किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कांटा पूजन के बाद तौल प्रक्रिया शुरू हुई। इस मौके पर किसानों और मिल अधिकारियों में नए सत्र को लेकर उत्साह दिखाई दिया।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता हैं। चीनी मिलों को पेराई व्यवस्था सुचारू रखने और किसानों के गन्ने का भुगतान समय से करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी ने किसानों को आश्वस्त किया कि पेराई सत्र के दौरान तौल में पारदर्शिता रखी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसान, जनप्रतिनिधि और चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group