बागपत। जिला जेल में इस बार दीपावली का पर्व कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। जेल की दीवारों के भीतर भी त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। बंदी अपने हाथों से दीपकों को रंगने और सजाने में जुटे हैं। दीपावली पर जेल परिसर में 5100 दीपक जलाकर रोशनी की जाएगी।जेल प्रशासन की देखरेख में बंदी कई दिनों से दीपावली की तैयारियों में लगे हैं। कोई दीपकों को रंग रहा है तो कोई उन्हें आकर्षक रूप देने में जुटा है। जेलर प्रणय सिंह ने बताया कि बंदियों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। सभी मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बंदियों के जीवन में सकारात्मकता लाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। दीपावली पर बंदी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा करेंगे।जेलर के अनुसार, ऐसे आयोजन बंदियों का मानसिक मनोबल बढ़ाने के साथ उनमें आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना मजबूत करते हैं। जेल में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से बंदियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group